लाइव न्यूज़ :

केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ तमिलनाडु में किसानों की रैली में शामिल होंगे राहुल गांधी : टीएनसीसी

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:53 IST

Open in App

चेन्नई, दो नवम्बर कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ तमिलनाडु में एक किसान रैली में शामिल होंगे। यह जानकारी पार्टी की राज्य इकाई ने सोमवार को दी।

तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीएनसीसी) के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने एक बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने राज्य में 150 स्थानों पर विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है, जिसमें हल लगे ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी जल्द ही घोषणा करेगी कि ये विरोध प्रदर्शन कब होंगे।

संसद द्वारा पारित कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में इसी तरह की रैलियों में वायनाड से सांसद राहुल गांधी के शामिल होने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता गांधी का इन विरोध प्रदर्शनों के अंत में एक किसान रैली में भाग लेने का कार्यक्रम है।’’

टीएनसीसी प्रमुख ने कहा कि नये कानून किसानों के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपज की कीमत तय करने में कॉरपोरेट की अधिक चलेगी और उनकी पार्टी इन कानूनों के खिलाफ समर्थन जुटाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos