'राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं': यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय
By रुस्तम राणा | Updated: August 18, 2023 17:03 IST2023-08-18T16:44:59+5:302023-08-18T17:03:34+5:30
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।"

'राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं': यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय
लखनऊ:लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टियां अपनी कमर कस रही हैं। शुक्रवार को यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने दावा किया है कि राहुल गांधी दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में इसी सीठ से उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रियंका गांधी के भी लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे। प्रियंका जी चाहें तो वाराणसी से चुनाव लड़ सकती हैं।" राहुल गांधी फिलहाल केरल के वायनाड सीट से लोकसभा सांसद हैं।
2019 में जब अटकलें लगाई जा रही थीं कि प्रियंका गांधी वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं, तो आखिरी वक्त पर अजय राय को वाराणसी से मैदान में उतारा गया। 2014 में भी अजय राय ने वाराणसी से चुनाव लड़ा था और नरेंद्र मोदी से हार गये थे। लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ महीने पहले बृजलाल खाबरी की जगह अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।
अजय राय से पहले प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने प्रियंका के चुनावी राजनीति में उतरने की संभावना के संकेत दिये थे। उन्होंने कहा था, "उन्हें (प्रियंका को) निश्चित रूप से लोकसभा में होना चाहिए। उनके पास इसके लिए सभी योग्यताएं हैं। वह संसद में बहुत अच्छी होंगी और वह वहां रहने की हकदार हैं। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें स्वीकार करेगी और उनके लिए बेहतर योजना बनाएगी।"
#WATCH | UP Congress chief Ajay Rai on 2024 Lok Sabha elections, says, "Rahul Gandhi will contest from Amethi. Priyanka ji can contest from Varanasi if she wishes to do so..." pic.twitter.com/lfdp6tCP67
— ANI (@ANI) August 18, 2023
2019 में राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड दोनों जगहों से चुनाव लड़ा। जबकि अमेठी उनकी विरासत की सीट थी, वायनाड दक्षिण में उनकी पहली प्रविष्टि थी। अमेठी में राहुल गांधी को हराने के बाद स्मृति ईरानी एक दिग्गज नेता के रूप में उभरीं। राहुल गांधी वायनाड से लोकसभा के लिए चुने गए।
2019 मोदी उपनाम मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद अपनी लोकसभा सदस्यता खोने के बाद यह संदिग्ध था कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर अंतरिम रोक लगाने के कारण उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई।