लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी दुनिया के सबसे 'कन्फ्यूज नेता' : मनोज तिवारी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 10:52 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), एक दिसम्बर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्हें दुनिया का सबसे 'कन्फ्यूज नेता' करार दिया और कहा कि गांधी को संसद द्वारा हाल में पारित कृषि कानूनों की जानकारी ही नहीं है।

सोमवार शाम एक विवाह समारोह में शिरकत करने यहां आये तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ''राहुल गांधी दुनिया के सबसे कन्फ्यूज नेता हैं। उनको कृषि कानून की जानकारी ही नहीं है। हाल में संसद ने जिन कृषि कानूनों को पारित किया है उन्हें पंजाब की कांग्रेस सरकार को छोड़कर देश के बाकी सभी राज्यों ने स्वीकार कर लिया है।’’

कृषि कानूनों को लेकर किसानों की चिंता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा और केन्द्र सरकार सबकी बातें सुनने को तैयार हैं। कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर और गृहमंत्री अमित शाह आन्दोलनरत किसानों से वार्ता करना चाहते हैं और किसान नेताओं को तीन दिसम्बर को बातचीत के लिए आमंत्रित भी किया गया है।’’

तिवारी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भड़का रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय दोगुनी करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार बिचौलियों को हटाकर किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: होटलों में तंदूर में कोयले के इस्तेमाल पर रोक, खुले में कचरा जलाने पर लगेगा 5000 का जुर्माना; बढ़ते AQI पर सरकार सख्त

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारतGoa Fire Incident: लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर को पुलिस ने पकड़ा, जारी था लुक आउट सर्कुलर

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: सुबह-सुबह जारी हो गए ईंधन के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

विश्वट्रम्प की इससे ज्यादा बेइज्जती और क्या हो सकती है ? 

भारत अधिक खबरें

भारतजब सभी प्रशिक्षण लेते हैं, फिर नेता क्यों पुत्रों को वंचित रखते हैं ?

भारतआरोप-प्रत्यारोप में ही सीमित होती राजनीति, किसी विषय पर मतभेद हो ही नहीं तो फिर बहस क्यों?

भारतAadhaar Crad e-KYC: कैसे करें आधार का केवाईसी? जानें आसान प्रोसेस

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर