लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने ईंधन के बढ़ते दाम को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: February 22, 2021 11:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही है।

गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘पेट्रोल पम्प पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब यह जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं है, बल्कि कम हुआ है।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर है। आपकी जेब खाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मोदी सरकार मुफ्त में कर रही है।’’

गांधी ने अपने ट्वीट में ‘फ्यूललूटबायबीजेपी’ हैशटैग का इस्तेमाल किया।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल और डीजल पर अधिक कर लगाकर लोगों को लूटने का आरोप लगाया है और इनकी कीमत कम करने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल