लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बीपीसीएल के विनिवेश के सरकार के निर्णय को लेकर मोदी पर साधा निशाना,कहा-अपने दोस्तों, मालिकों और स्वामियों की मदद कर रहे

By भाषा | Updated: December 8, 2019 06:11 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मोदी बीपीसीएल और ओएनजीसी को बड़ी निजी कंपनियों को नहीं दे पाएंगे तो उन्हें ‘‘चूहे की तरह’’ सत्ता से बाहर फेंक दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘यह निजीकरण नहीं। यह एक चोरी है।’’ नरेंद्र मोदी कुछ भी नहीं हैं। वह छोटे से गुब्बारे हैं

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के विनिवेश के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शनिवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह बड़े कारपोरेट घरानों के हित के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार आठ लाख करोड़ रुपये के उपक्रम बीपीसीएल को साठ हजार करोड़ रुपये में बड़ी निजी कंपनियों को बेच रही है। उन्होंने बीपीसीएल के विनिवेश के खिलाफ कोचीन रिफाइनरी के सामने कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, ‘‘यह निजीकरण नहीं। यह एक चोरी है।’’ राहुल गांधी ने बीपीसीएल को निजी क्षेत्र को बेचने के सरकार के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए कहा, “नरेंद्र मोदी अपने दोस्तों, मालिकों और स्वामियों की मदद कर रहे हैं। उनके बिना नरेंद्र मोदी कुछ भी नहीं हैं।

वह छोटे से गुब्बारे हैं। यह उनका पैसा है जिसके कारण नरेंद्र मोदी भारत की टीवी स्क्रीन पर छाए हैं। उनके मालिकों ने उन्हें यह काम दिया है। यह स्पष्ट रूप से लेनदेन है। आप हमें बीपीसीएल देंगे।” राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि मोदी बीपीसीएल और ओएनजीसी को बड़ी निजी कंपनियों को नहीं दे पाएंगे तो उन्हें ‘‘चूहे की तरह’’ सत्ता से बाहर फेंक दिया जाएगा।

टॅग्स :राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है