लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने केंद्र, एलडीएफ सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: March 26, 2021 17:37 IST

Open in App

पलक्कड़, 26 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये शुक्रवार को अपने प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करते हुए “कमजोर” आर्थिक स्थितियों के लिये केंद्र और एलडीएफ सरकारों पर निशाना साधा।

गांधी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, “देश और राज्य की आर्थिक स्थिति कमजोर है और नोटबंदी व त्रुटिपूर्ण जीएसटी के कारण यह बद्तर हो गई है। दोनों ही सरकारें अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में नाकाम रहीं।”

कोयंबटूर से हेलीकॉप्टर के जरिये यहां पहुंचे कांग्रेस नेता दो दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान पलक्कड़ व मलाप्पुरम जिलों में सभाओं को संबोधित करेंगे।

माकपा के नेतृत्व वाली सत्ताधारी एलडीएफ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने का उसका प्रयास वैसा ही है जैसा कोई बिना पेट्रोल के कार को चालू करने की कोशिश करे।

राहुल ने कहा, “हमें अर्थव्यवस्था में पूंजी डालने की जरूरत है। जब हमने रोजगार गारंटी योजना को शुरू करने का प्रयास किया तो बहुत से लोगों ने कहा कि यह धन की बर्बादी है। लेकिन बाद में उन्हें मानना पड़ा कि इससे अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला।”

उन्होंने दावा किया कि ‘न्याय’ (न्यूनतम आय गारंटी) योजना से अर्थव्यवस्था में पैसा आएगा और आम आदमी की क्रय शक्ति बढ़ेगी इसलिये उत्पादन सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा, “इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन