लाइव न्यूज़ :

बोले अमित शाह,  22 मिनट के भाषण में 44 बार मोदी का नाम लेते हैं राहुल बाबा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 19, 2018 20:35 IST

शाह ने कहा कि चुनाव के नगाड़े बज चुके हैं और दोनों तरफ की सेनाएं तैयार हैं।एक तरफ भाजपा है, जो मोदी जी के नेतृत्व में शिवराजसिंह जी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिसका न नेता तय है और न नीति तय है। 

Open in App

राहुल गांधी आजकल खूब सभाएं ले रहे हैं, लेकिन इन सभाओं में वे 22 मिनट के भाषण में 44 बार नरेंद्र मोदी का नाम लेते हैं। समझ में नहीं आता कि वे मोदी और भाजपा का प्रचार कर रहे हैं या कांग्रेस का। लगता है उन्हें मोदी फोबिया हो गया है। जहां देखो मोदी-मोदी रटते रहते हैं। 

यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नरसिंहपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को संबोधित करते हुए  शाह ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अमीर शहीद मंशाराम और गौरादेवी के कार्यक्षेत्र रहे नरसिंहपुर के लोगों से मिलने का अवसर मिला है।  

शाह ने कहा कि चुनाव के नगाड़े बज चुके हैं और दोनों तरफ की सेनाएं तैयार हैं।एक तरफ भाजपा है, जो मोदी जी के नेतृत्व में शिवराजसिंह जी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़ रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस है, जिसका न नेता तय है और न नीति तय है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में यही फर्क है। शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 15 सालों में प्रदेश को बदल के रख दिया है।मि। बंटाढार के समय यह बीमारू राज्य था, अब देश के विकसित राज्यों में शामिल है।

शाह ने कहा कि आजकल राहुल बाबा दिन में भी सपने देखने लगे हैं। उन्हें सपना आता है कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बन रही है।सपने देखने का सभी को हक है और मैं ऐसा सपना देखने के लिए राहुल बाबा के हौसले की दाद देता हूं, लेकिन राहुल बाबा ऐसा सपना देखने से पहले जरा देश में 2014 के बाद हुए चुनावों का इतिहास उठाकर देख लीजिए, जितने चुनाव हुए हर जगह कांग्रेस को हार मिली है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल