लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने रोजगार, पलायन, किसानों के मुद्दे पर मोदी, नीतीश को घेरा; शरद यादव की प्रशंसा की

By भाषा | Updated: November 4, 2020 14:55 IST

Open in App

मधेपुरा, चार नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना वायरस संकट, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगागे हुए बुधवार को कहा कि पिछले वादे पूरे नहीं करने वाले ये नेता अब चुनाव में लोगों से वोट मांग रहे हैं।

मधेपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘छह साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलवाएंगे...मिला? नीतीश कुमार ने कहा था बिहार को बदल दूंगा, लेकिन क्या बिहार बदला...?’’

राहुल ने कहा, ‘‘इस चुनाव में वो ही युवा उनसे पूछते हैं कि हमें रोजगार क्यों नहीं दिया तो नीतीश जी उन्हें धमकाते हैं।’’

जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव इस चुनाव में मधेपुरा के बिहारीगंज से चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता ने सुभाषिनी के लिए वोट मांगे और यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने वरिष्ठ समाजवादी नेता से काफी कुछ सीखा है ।

राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कहा ‘ताली बजाओ, थाली बजाओ’। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन की लाइट जलवाई और 22 दिन में कोरोना वायरस संक्रमण खत्म होने की बात कही लेकिन कोरोना फैलता जा रहा है।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर आ रहे थे, तब नीतीश जी और मोदीजी ने उनकी मदद नहीं की।

राहुल ने आरोप लगाया जब कोरोना महामारी आई तो प्रधानमंत्री मोदी ने बिना कोई चेतावनी दिये, बिना लॉकडाउन का नोटिस दिये ही, इसे लागू कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे नोटबंदी लागू की, वैसे ही लॉकडाउन कर दिया और देशभर के मजदूरों को इस दौरान भूखे प्यासे पैदल यहां आना पड़ा।

कांग्रेस नेता ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘नये कानून किसानों को खत्म करने वाले हैं।’’

राहुल ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही दाम दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने क्या किया? मोदी कहते हैं कि हमने किसान को आजाद किया कि वो अपना मक्का-धान देश में कहीं भी जाकर बेच सकता है। लेकिन किसान कैसे बेचेगा, बिहार में सड़क कहां है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की प्रणाली, खरीद की व्यवस्था, मंडी की प्रणाली को पूरे हिंदुस्तान में नष्ट कर रही है।

राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार बिचौलियों के रूप में उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह