Rahul Gandhi Speech In Lok Sabha: राहुल गांधी नर नहीं पशु के समान!, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- पहले हिंदू को गाली देते और चुनाव में जनेऊ पहनकर मंदिर पहुंच जाते...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2024 14:44 IST2024-07-02T14:42:59+5:302024-07-02T14:44:21+5:30

Rahul Gandhi Speech In Lok Sabha: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को राहुल गांधी पर बिफरते हुए कहा कि सोने का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले आज हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। पहले हिंदू को गाली देते हैं और चुनाव में जनेऊ पहनकर मंदिर जाते हैं।

Rahul Gandhi Speech In Lok Sabha Rahul Gandhi not man but like an animal Deputy CM Vijay Sinha said First abuse Hindus then reach temple wearing sacred thread | Rahul Gandhi Speech In Lok Sabha: राहुल गांधी नर नहीं पशु के समान!, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा- पहले हिंदू को गाली देते और चुनाव में जनेऊ पहनकर मंदिर पहुंच जाते...

file photo

Highlightsरामचरितमानस का अपमान करने वाले राजद के साथ ये लोग हैं।बंगाल में जो हो रहा उसका समर्थन करके ये सनातन को खत्म कर रहे हैं।इस्लाम में चित्र पर प्रतिबंध है, यह तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है।

Rahul Gandhi Speech In Lok Sabha: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा हिंदुओं को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पूरे देश की राजनीति गर्मा गई है। एक तरफ जहां विपक्षी दल राहुल गांधी के बचाव में उतर गए हैं तो वहीं एनडीए के तमाम दल हमलावर हो गए हैं। बिहार में भी इसको लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को राहुल गांधी पर बिफरते हुए कहा कि सोने का चम्मच लेकर पैदा लेने वाले आज हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं। पहले हिंदू को गाली देते हैं और चुनाव में जनेऊ पहनकर मंदिर जाते हैं।

पटना में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान विजय कुमार सिन्हा गुस्से में राहुल गांधी को पशु तक करार दे दिया। कहा राहुल गांधी नर नहीं पशु के समान हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हिन्दुओं को आतंकवादी बताकर भारतीयों का अपमान किया है। विजय सिन्हा ने कहा कि इन्होंने सिखों का कत्ल किया है। बंगाल में जो हो रहा उसका समर्थन करके ये सनातन को खत्म कर रहे हैं।

रामचरितमानस का अपमान करने वाले राजद के साथ ये लोग हैं। विजय सिन्हा ने जोर देकर कहा कि उन्होंने इस्लाम के चित्र को दिखाया है। इस्लाम में चित्र पर प्रतिबंध है, यह तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है। झूठ और लोभ की राजनीति लोकतंत्र को कमजोर तो करती ही है, इससे सदन की गरिमा भी गिरती है।

उन्होंने कहा कि भारत ही ऐसी भूमि है जहां से अहिंसा परमो धर्म का भाव निकला है। विजय सिन्हा ने कहा कि भारत युद्ध को नहीं बुद्ध को मानता है। सभी धर्मों का उद्गम स्थल सनातन रहा है, सृष्टि के साथ सत्य की उत्पत्ति हुई है। ये ईश्वर की शपथ नहीं लेंगे, सत्य और निष्ठा की शपथ लेंगे क्योंकि इन्हें ईश्वर पर विश्वास नहीं है। जो भारत की संस्कृति को नहीं स्वीकारते, उसे भारत के लोग भी स्वीकार नहीं करते।

विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी का भाषण झूठ पर आधारित था और एक विपक्ष के नेता के लिए गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के आखिरी शब्द राम था, लेकिन नेहरू गांधी परिवार हमेशा राम और हिंदू के खिलाफ रहा। पहले जवाहरलाल नेहरू ने हिन्दू का अपमान किया था। फिर इंदिरा गांधी ने अपमानित करने का काम किया था।

राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी ने हिन्दू को दूसरे दर्जा पर खड़ा किया। पी. चिदंबरम ने हिन्दू को आतंकवादी कहा था और हिन्दू आतंकवाद का नाम कांग्रेस ने दिया था। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव में जनेऊ पहनकर हिन्दू वोट लेने का ढोंग करते हैं और सदन में हिन्दू के ऊपर प्रहार कर रहे हैं। राहुल गांधी देश में इटालियन संस्कृति लागू करना चाहते हैं। 

Web Title: Rahul Gandhi Speech In Lok Sabha Rahul Gandhi not man but like an animal Deputy CM Vijay Sinha said First abuse Hindus then reach temple wearing sacred thread

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे