लाइव न्यूज़ :

'हाउडी मोदी' अब तक दुनिया का सबसे महंगा कार्यक्रम, फिर भी देश की उस आर्थिक बदहाली को नहीं छिपा सकता जिसमें पीएम ने भारत को डाल दिया: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: September 21, 2019 05:58 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर तंज कसते हुए शुक्रवार को दावा किया कि कोई भी कार्यक्रम उस आर्थिक बदहाली की सच्चाई को नहीं छिपा सकता जिसमें मोदी ने देश को डाल दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमाकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने विभिन्न वाम दलों के सम्मेलन में कहा, मोदी सरकार ने पिछले कुछ महीने में देश के अमीरों को 2.25 लाख करोड़ से ज्यादा की राहत दी है।लेकिन किसानों की मदद करने से बचती रही है जो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कॉरपोरेट कर की दरें कम किए जाने को ‘‘ऐतिहासिक कदम’’ करार देते हुए कहा कि इससे ‘मेक इन इंडिया’ में बड़ा उछाल आने के साथ ही निवेश भी आकर्षित होगा, वहीं कांग्रेस ने इस फैसले को मोदी के अमेरिका दौरे से जोड़ते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ह्यूस्टन में अपने भाषण से पहले स्टॉक बाजार में उछाल के लिए क्या करेंगे। 

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘कॉरपोरेट कर में कटौती का कदम ऐतिहासिक है। इससे मेक इन इंडिया’ में बड़ा उछाल आयेगा, दुनिया भर से निवेश आकर्षित होगा, निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी एवं रोजगार के अधिक अवसर सृजित होंगे। इसके परिणामस्वरूप 130 करोड़ भारतीयों के लिये बेहतर परिणाम आयेंगे।’’ 

गौरतलब है कि सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिये बड़ी घोषणा करते हुए शुक्रवार को कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटा दी। अब घरेलू कंपनियों के लिये सभी अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 25.17 प्रतिशत होगी। 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि नयी दर इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि दर कम करने तथा अन्य घोषणाओं से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है। 

भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने कॉरपोरेट कर की दरें कम किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि मोदी सरकार भारत को बड़ा विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इन फैसलों से भारतीय बाजार संभावित निवेशकों के लिये अधिक आकर्षक बनेंगे। 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम को लेकर तंज कसते हुए शुक्रवार को दावा किया कि कोई भी कार्यक्रम उस आर्थिक बदहाली की सच्चाई को नहीं छिपा सकता जिसमें मोदी ने देश को डाल दिया है। गांधी ने ट्वीट में तंज करते हुए सवाल किया, ‘‘यह अद्भुत है कि प्रधानमंत्री स्टॉक बाजार में उछाल के लिए अपने ‘हाउडी इंडियन इकॉनमी’ वाले जश्न के दौरान क्या करने जा रहे हैं?’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘1.4 लाख करोड़ रुपये के साथ ह्यूस्टन का कार्यक्रम अब तक दुनिया का सबसे महंगा कार्यक्रम है। लेकिन कोई भी कार्यक्रम उस आर्थिक बदहाली की हकीकत को नहीं छिपा सकता जिसमें ‘हाउडी मोदी’ ने भारत को डाल दिया है।’’ 

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने विभिन्न वाम दलों के सम्मेलन में कहा, ‘‘मोदी सरकार ने पिछले कुछ महीने में देश के अमीरों को 2.25 लाख करोड़ से ज्यादा की राहत दी है लेकिन किसानों की मदद करने से बचती रही है जो आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।’’ कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सरकार का यह कदम डगमगाते शेयर बाजार को संभालने के लिए है, जबकि इससे अर्थव्यवस्था मंदी की मार से बाहर नहीं निकलने वाली है क्योंकि मध्यम वर्ग और वेतनभोगी लोगों को कोई राहत नहीं दी गई है।

टॅग्स :राहुल गांधीनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन