लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार को तंज कसते हुए दी बधाई, आज हुए हैं दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 8, 2019 16:36 IST

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 100 दिनों में कोई विकास न होने पर मोदी सरकार को बधाई। दरअसल, नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आज 100 दिन पूरे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के नेता व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और उन्होंने इन 100 दिनों को विकास न करना बताया है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी सरकार ने इन सौ दिनों सें सबसे बड़ा फैसला अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने के बारे में लिया है।

देश की नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के रविवार (08 सितंबर) को पूरे हुए है। इस दौरान कांग्रेस के नेता व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला है और उन्होंने इन 100 दिनों को विकास न करना बताया है। साथ ही साथ राहुल गांधी ने तंज कसके हुए सरकार को बधाई भी दे दी। 

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, '100 दिनों में कोई विकास न होने पर मोदी सरकार को बधाई, लगातार लोकतंत्र की हत्या, आलोचना करने वाली मीडिया को दबाया, नेतृत्व, दिशा-निर्देश और योजनाओं की कमी। सबसे बड़ी आवश्यकता तबाह अर्थव्यवस्था को पलटने की है।'

इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी सरकार ने इन सौ दिनों सें सबसे बड़ा फैसला अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने के बारे में लिया है। साथ ही साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश के गठन के बारे में फैसला लिया गया। इस मामले को 35 दिन हो गए हैं और केवल कुछ छिट-पुट घटनाएं हुई हैं और जम्मू-कश्मीर में स्थित सामान्य होने लग गई है। 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अनुच्छेद 370 को रद्द करने के फैसले का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सहित कई जगहों के दरवाजे खटखटाए, लेकिन पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी दिखाई दी।

वहीं पीए नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रोहतक में कहा कि ये संयोग ही है कि मैं हरियाणा ऐसे समय में आया हूं जब केंद्र में भाजपा-एनडीए की सरकार के नए कार्यकाल के भी 100 दिन हो रहे हैं। ये 100 दिन विकास और विश्वास के रहे हैं, देश में बड़े परिवर्तन के रहे हैं। ये 100 दिन निर्णय, निष्ठा और नेक नीयत के रहे हैं। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह