राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, किसी बाहरी के दखल की जरूरत नहीं!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 28, 2019 09:40 IST2019-08-28T09:33:17+5:302019-08-28T09:40:47+5:30

राहुल ने ट्वीट में लिखा, 'मैं सरकार से कई मुद्दों पर असहमत हो सकता हूं। लेकिन एक बात साफ तौर पर बताना चाहता हूं। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। पाकिस्तान या किसी अन्य देश की दखलंदाजी की जगह नहीं हैं।'

Rahul Gandhi slammed Pakistan, said- Kashmir is an internal matter of India, no external intervention is needed! | राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, किसी बाहरी के दखल की जरूरत नहीं!

राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- कश्मीर भारत का आंतरिक मामला, किसी बाहरी के दखल की जरूरत नहीं!

Highlightsकांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान की दखलंदाजी पर लताड़ लगाई है। राहुल गांधी के एक बयान पर पाकिस्तानी मंत्री ने मुद्दा बनाया था।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। बुधवार को ट्वीट करके उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत का आंतरिक मामला है। इसमें पाकिस्तान या किसी अन्य देश की दखलंदाजी की जगह नहीं हैं।

राहुल ने ट्वीट में लिखा, 'मैं सरकार से कई मुद्दों पर असहमत हो सकता हूं। लेकिन एक बात साफ तौर पर बताना चाहता हूं। कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है। पाकिस्तान या किसी अन्य देश की दखलंदाजी की जगह नहीं हैं।'

एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा, 'जम्मू सख्मीर में हिंसा इसलिए है क्योंकि वहां पाकिस्तान भड़काता है जिसे दुनिया में आतंकवाद समर्थक देश के रूप में जाना जाता है।'

इससे पहले कश्मीर दौरे से लौटाए जाने के बाद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि वहां उन्हें उस बर्बरता का अहसास हुआ जिसको कश्मीरी झेल रहे हैं। राहुल की इस बयान की चर्चा पाकिस्तान में हुई थी। पाकिस्तान के मत्री ने भी राहुल गांधी को श्रीनगर जाने की इजाजत ना मिलने का मुद्दा उठाया था। 

Web Title: Rahul Gandhi slammed Pakistan, said- Kashmir is an internal matter of India, no external intervention is needed!

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे