लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के इंटरव्यू का राहुल गांधी ने बनाया मजाक, बीजेपी ने कहा- माफी मांगे कांग्रेस

By भाषा | Updated: January 3, 2019 08:15 IST

राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में कहा कि मोदी ने ‘‘पूर्वनियोजित साक्षात्कार’’ दिया और उन्होंने अपने संवाददाता सम्मेलन में फिर से इसका मजाक बनाया।

Open in App

 भाजपा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेलीविजन साक्षात्कार को ‘‘पूर्वनियोजित’’ कहने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा। गांधी ने यह भी आरोप लगाया था कि यह साक्षात्कार एक ‘‘अनुकूल पत्रकार’’ ने लिया।भाजपा मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने देर रात दिये बयान में मोदी का साक्षात्कार लेने वाली पत्रकार का बचाव किया और कहा कि गांधी द्वारा मीडियाकर्मी पर निशाना साधना पत्रकारों के बारे में कांग्रेस की मानसिकता दर्शाता है।उन्होंने कहा, ‘‘यह स्वतंत्र पत्रकारिता के बारे में कांग्रेस की मानसिकता रही है। राहुल गांधी का डीएनए आपातकाल का है। उनकी पार्टी का पत्रकारिता को कुचलने का इतिहास रहा है। उन्हें अपनी ओछी टिप्पणियों के लिए देश के पत्रकारों से माफी मांगनी चाहिए।’’ राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण में कहा कि मोदी ने ‘‘पूर्वनियोजित साक्षात्कार’’ दिया और उन्होंने अपने संवाददाता सम्मेलन में फिर से इसका मजाक बनाया।उन्होंने कहा, ‘‘क्या आपने प्रधानमंत्री का कल का साक्षात्कार देखा? वह हंस रहे थे। अनुकूल पत्रकार (साक्षात्कार ले रही थी)। वह सवाल पूछ रही थीं और प्रधानमंत्री के जवाब भी दे रही थीं।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह