लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने अमेठी में कोरोना रोगियों के लिये दवाओं की दस हजार किट भेजी

By भाषा | Updated: May 29, 2021 17:31 IST

Open in App

अमेठी (उप्र)29 मई कोरोना वायरस महामारी के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पृथकवास में रहकर संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों के लिए दवाओं की 10 हजार किट भेजी है। इससे पहले अमेठी के पूर्व सांसद जिले के लिए ऑक्सीजन सांद्रक और ऑक्सीजन सिलेंडर भी भेज चुके हैं।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने शनिवार को बताया कि मेडिसीन किट में कोरोना उपचार सम्बंधी आवश्यक दवाएं हैं जो चिकित्सकों के परामर्श के साथ जरूरतमंदों को उपलब्ध कराई जायेंगी।

सिंघल ने कहा कि अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के लिए भेजी गई 10 हजार गृह पृथकवास उपचार किट जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आ गई है। इन किट की आपूर्ति सेवा सत्याग्रह के तहत की गई है। यह किट चिकित्सकों के परामर्श के अनुरूप जरूरतमंदों को ब्लॉक अध्यक्षों, न्याय पंचायत अध्यक्षों, और ग्राम सभा अध्यक्षों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी|

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी द्वारा भेजे गए 20 सांद्रक और 20 ऑक्सीजन सिलेंडर "कांग्रेस कोविड केयर अमेठी हेल्पलाइन" के सहयोग से जरूरतमंदों तक पहुंच रही है, वैसे ही दवाओं की किट भी जरूरतमंदों/असहायों तक पहुंचेगी|

गौरतलब है कि राहुल गांधी 2019 के आम चुनाव में अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से हार गए थे। वह इस समय वायनाड (केरल)से सांसद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया