लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच कसा तंज, बोले- 5 मिनट का पीआर करना भी नहीं छोड़ सकते पीएम मोदी

By भाषा | Updated: March 1, 2019 18:33 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा कि भारत पुलवामा आतंकी हमले के बाद एकजुट है लेकिन तुरंत ही कांग्रेस को निशाना बनाया।’’ 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपना प्रचार (पीआर) करना पांच मिनट के लिए भी नहीं छोड़ सकते हैं।  कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर महाराष्ट्र के धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह कहा। राहुल ने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने मीडिया से कहा कि भारत पुलवामा आतंकी हमले के बाद एकजुट है लेकिन तुरंत ही कांग्रेस को निशाना बनाया।’’  उन्होंने कहा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री अपना प्रचार करना पांच मिनट के लिए भी नहीं छोड़ सकते हैं। यही उनके और हमारे बीच फर्क है।’’ राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने इस गंभीर अवसर का दुरूपयोग कांग्रेस को निशाना बनाने के लिए किया।  कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी ने) राष्ट्रीय समर स्मारक (नेशनल वॉर मेमोरियल) के उदघाटन के अवसर पर भी यही (पीआर) किया था।’’ उन्होंने हाल ही में राष्ट्रीय समर स्मारक के उदघाटन समारोह के दौरान मोदी द्वारा कांग्रेस पर किए गए जोरदार हमले का जिक्र करते हुए यह बात कही। राहुल ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर भी अनिल अंबानी का उपहास उड़ाते हुए कहा कि इस उद्योगपति ने कभी कागज का जहाज तक नहीं बनाया।  राफेल सौदे को लेकर मोदी की आलोचना करते हुए राहुल ने कहा कि चौकीदार की निगरानी में 30,000 करोड़ रूपया अनिल अंबानी की जेब में चला गया। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह