लाइव न्यूज़ :

'सोने की चिड़िया' भारत को पिंजरे में कैद कर लूटना चाहती है बीजेपी: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: August 16, 2018 16:07 IST

राहुल गांधी ने राफेल मामले को उठाते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपये का विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा है। जिस उद्योगपति को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया उसपर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

Open in App

नई दिल्ली, 16 अगस्त: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी 'सोने की चिड़िया' भारत को पिंजरे में कैद कर लूटना चाहती है। गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की ओर से आयोजित 'सांझी विरासत बचाओ' सम्मेलन में कहा कि भाजपा के लोग देश को सोने की चिड़िया मानते हैं लेकिन हम देश को गंगा मानते हैं।उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, 'मीडिया वाले पूछते हैं कि विपक्ष के लोग भाजपा एवं आरएसएस के खिलाफ खड़े हैं, लेकिन सबकी विचारधाराएं अलग हैं। सोचने पर पता चला कि देश के दो अलग नजरिये हैं। एक नजरिया भाजपा अध्यक्ष ने पेश किया है कि भारत सोने की चिड़िया है। दूसरा यह है कि हम देश को गंगा या नदी की तरह मानते हैं जो सबकी है और सबको साथ लेकर चलती है।’’ गांधी ने कहा, 'उनके लिए यह देश सोने की चिड़िया है। लेकिन जब हम देश को देखते हैं तो उसे नदी की तरह देखते हैं। यह देश हमारे लिए गंगा की तरह है।' उन्होंने कहा, ‘‘अंग्रेज भी भारत को सोने की चिड़िया कहते थे। अमित शाह ने भी यही कहा है। वह इस चिड़िया को पिंजरे कैद कर रहे हैं। सोने की चिड़िया का फायदा उनके 10-15 उद्योगपति मित्रों को मिलता है। भाजपा का लक्ष्य सोने की चिड़िया को पिंजरे में बंद करके लूटना है।' 

गांधी ने राफेल मामले को उठाते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपये का विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा है। जिस उद्योगपति को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया उसपर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है। उन्होंने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री राफेल पर एक शब्द नहीं बोले। बहुत सारे मुद्दे पर बोले लेकिन चौकीदार राफेल पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा, 'हम सब मिलकर भाजपा को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तथा देश से परे करेंगे। हम भाजपा मुक्त नहीं चाहते हम सिर्फ उनकी विचारधारा को हराना चाहते हैं।' 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया