लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया बस पीएम का नारा, हर जगह दिखता है 'चीनी माल'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2019 18:28 IST

Lok Sabha Elections 2019: राहुल गांधी ने कहा, ''फोन से लेकर, जूते या शर्ट आप मेड इन चायना देखते हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि वह अब असल में भारत निर्मित चीजें देखना चाहते हैं, वे चीजें जो तमिलनाडु में बनी हों।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि मेक इन इंडिया के रूप में मोदी ने बस एक नारा दिया लेकिन जहां भी देखते हैं वहां चीन के प्रोडक्ट नजर आते हैं।उन्होंने आगे कहा कि वह अब असल में भारत निर्मित चीजें देखना चाहते हैं, वे चीजें जो तमिलनाडु में बनी हों।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना 'मेक इन इंडिया' को लेकर उन्हें घेरा। राहुल ने तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार (12 अप्रैल) को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''उन्होंने (पीएम मोदी) मेक इन इंडिया के रूप में आपको बस एक नारा ही दिया लेकिन जहां भी हम देखते हैं वहां चीन के प्रोडक्ट नजर आते हैं।''

राहुल गांधी ने कहा, ''फोन से लेकर, जूते या शर्ट आप मेड इन चायना देखते हैं।'' उन्होंने आगे कहा कि वह अब असल में भारत निर्मित चीजें देखना चाहते हैं, वे चीजें जो तमिलनाडु में बनी हों।

राहुल गांधी ने आगे कहा, ''मोदी के मेक इन इंडिया के तहत अगर एक युवा उद्यमी एक कारोबार शुरू करना चाहता था, उसे कई सरकारों के कार्यालयों के दरवाजे खटखटाने पड़ते थे जहां उसे रिश्वत देनी पड़ती थी।'' राहुल ने कहा कि जब तक कि उस युवा उद्यमी को अनुमति मिलती थी तब तक कारोबार फेल हो चुका होता था। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी एक नए आइडिया के साथ आई है। उन्होंने कहा, ''जब आप एक नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो आपको तीन साल तक किसी भी सरकारी विभाग से अनुमति नहीं लेनी होगी, एक बार आपका व्यवसाय स्थापित हो जाएगा, उसके बाद अनुमति लेनी होगी।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल