Caste Census: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों अपने राज्यों में कराएंगे जाति जनगणना, राहुल गांधी ने किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: October 9, 2023 16:43 IST2023-10-09T16:41:42+5:302023-10-09T16:43:23+5:30

राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा, "सीडब्ल्यूसी द्वारा सामूहिक रूप से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है... हमारे मुख्यमंत्रियों ने फैसला किया है कि वे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना कराएंगे।"

Rahul Gandhi says Congress Chief Ministers to act on caste census in their states | Caste Census: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों अपने राज्यों में कराएंगे जाति जनगणना, राहुल गांधी ने किया ऐलान

Caste Census: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों अपने राज्यों में कराएंगे जाति जनगणना, राहुल गांधी ने किया ऐलान

Highlightsराहुल गांधी ने कहा, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में जाति जनगणना पर काम करने का फैसला कियागांधी ने कहा कि सीडब्ल्यूसी ने दिन में चार घंटे तक बैठक की और जाति जनगणना पर चर्चा कीउन्होंने कहा, भारत के आर्थिक रूप से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया फैसला

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे 'ऐतिहासिक फैसला' बताते हुए सोमवार को कहा कि पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राज्यों में जाति जनगणना पर काम करने का फैसला किया है। एक संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए, गांधी ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने दिन में चार घंटे तक बैठक की और जाति जनगणना पर चर्चा की। 

गांधी ने प्रेस वार्ता में कहा, "सीडब्ल्यूसी द्वारा सामूहिक रूप से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है... हमारे मुख्यमंत्रियों ने फैसला किया है कि वे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना कराएंगे।" उन्होंने कहा कि यह फैसला देश में गरीब लोगों की मुक्ति के लिए एक बहुत ही "प्रगतिशील" कदम है। गांधी ने आगे कहा कि यह निर्णय धर्म या जाति के विचार से प्रेरित नहीं था, बल्कि यह भारत के आर्थिक रूप से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या इंडिया ब्लॉक जाति जनगणना पर कांग्रेस के फैसले का समर्थन करता है, गांधी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन में अधिकांश दल इस विचार का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों के पास मुद्दा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को इससे कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस नेता ने कहा, "हम लचीले हैं (और) फासीवादी पार्टी नहीं हैं।" गांधी ने कहा कि जाति जनगणना भारत के लिए एक नया विकास प्रतिमान खोलने में मदद करेगी।


 

Web Title: Rahul Gandhi says Congress Chief Ministers to act on caste census in their states

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे