लाइव न्यूज़ :

राहुल-शरद पवार ने लोकसभा की सीटों के बंटवारे पर की चर्चा, MP में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 12, 2018 22:11 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने शुक्रवार को बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह विचार विमर्श गुरुवार को दिल्ली में हुआ।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारों पर चर्चा की है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने शुक्रवार (12 अक्टूबर) को बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह विचार विमर्श गुरुवार को दिल्ली में हुआ।

इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे एवं अशोक गहलोत तथा एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल शामिल हुए हैं। इस दौरान जल्द होने वाले मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए सहमति नहीं बना पाई है। यहां एनसीपी अकेले मैदान में उतरेगी।

वहीं, मलिक के अनुसार एनसीपी ने राज्य में 50-50 सीट बंटवारे का प्रस्ताव रखा। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। जबकि 2014 की बात की जाए तो  महाराष्ट्र में 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे जिसमें दो की ही चुनावी नैया पार हो पाई थी। एनसीपी ने 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, जिनमें 4को जीत मिली थी। उन्होंने बताया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सीटों पर बंटवारे को लेकर अहम बात की गई है।

वहीं, एनसीपी ने मध्यप्रदेश में 28 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में कुल 230 सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। 

टॅग्स :शरद पवारराहुल गांधीमध्य प्रदेश चुनावलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया