लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर VIDEO वार, बोले- अब और नहीं

By गुणातीत ओझा | Updated: October 13, 2020 18:16 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसान कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। वे ट्विटर पर वीडियो शेयर कर मोदी सरकार पर हमलावर हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने किसान कानून को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा।ट्विटर पर वीडियो शेयर कर उन्होंने मोदी सरकार पर लगाया किसानों के साथ धोखा करने का आरोप।

नई दिल्‍ली। पिछले कई दिनों से भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी दंगल जारी है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। हाथरस कांड में जहां कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूका तो वहीं, भाजपा ने भी जमकर पलटवार किया। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जगह-जगह रैली कर भाजपा की बखिया उधेड़ने पर लगे हैं। इस क्रम में राहुल गांधी ने कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया एक वीडियो आज अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो के जरिये राहुल गांधी ने किसानों की आवाज उठाते हुए भाजपा पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने एक किसान कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि किसानों ने देश को खाद्य सुरक्षा दी। लेकिन, मोदी सरकार ने किसानों को सिर्फ धोखा दिया। लेकिन अब और नहीं... इससे पहले भी राहुल गांधी ने किसान कानून के विरोध में कई बार हमला बोला था।

राहुल गांधी इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि पंजाब और हरियाणा के किसानों ने सरकार को फूड सिक्योरिटी दी। हिन्दुस्तान की सरकार ने पंजाब और हरियाणा के लिए ढांचा बनाया था। ढांचे में तीन खंभे थे, पहला एमएसपी, दूसरा फूड सिक्योरिटी, तीसरा- मंडी। इन तीन चीजों से हिन्दुस्तान को पंजाब और हरियाणा गारंटी अनाज देता है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इस सिस्टम को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि जब तक ये सिस्टम रहेगा तब तक उनके मित्र अम्बानी, अदानी जैसे लोग हिन्दुस्तान के किसानों का पैसा नहीं ले सकते हैं।

वीडियो में पंजाब और हरियाणा के किसानों की क्लिपिंग भी दिखाई गई है। इसमें किसान भाजपा सरकार की नीतियों को कोसते नजर आ रहे हैं।

इससे पहले भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने अपनी ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ के दौरान कहा था कि केन्द्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनाने के बाद कृषि कानूनों को वापस ले लिया जायेगा और इन्हें ‘‘कचरे के डिब्बे’’ में फेंक दिया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं। हम आपके साथ हैं और हम एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। केवल हरियाणा या पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश में पूरी कांग्रेस आपके पीछे खड़ी है। जब हमारी सरकार बनेगी तो हम इन कानूनों को रद्द कर देंगे और इन्हें कूड़े के डिब्बे में फेंक देंगे।’’ गांधी ने रविवार को पंजाब के मोगा जिले से ‘‘खेती बचाओ यात्रा’’ शुरू की थी। पंजाब के पटियाला जिले से अपनी ‘ट्रैक्टर रैली’ के बाद गांधी यहां पहुंचे थे।

टॅग्स :राहुल गांधीकिसान विरोध प्रदर्शननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन