लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनाव में बोले राहुल गांधी, हिन्दू-मुस्लिम एकता के कारण देश आजाद हुआ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 5, 2020 20:01 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्दगिर्द घूमती है और उनकी एक ही रणनीति है, ‘लोगों को बांटो’।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल (1998-2013) के शासन में दिल्ली को मेट्रो सहित आधुनिक अवसंरचना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के आसपास घूमती है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने एक साथ मटिया महल में चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

केरल से सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम एकता के कारण देश आजाद हुआ है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्दगिर्द घूमती है और उनकी एक ही रणनीति है, ‘लोगों को बांटो’।

दिल्ली विधानसभा के लिए आठ फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल (1998-2013) के शासन में दिल्ली को मेट्रो सहित आधुनिक अवसंरचना दी। उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के आसपास घूमती है। मोदी और केजरीवाल का एक ही फंडा (रणनीति) है- लोगों को बांटो। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीराहुल गांधीआम आदमी पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं