लाइव न्यूज़ :

देश भर में ‘भ्रष्ट’ जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह की?, राहुल गांधी ने पोस्ट में कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2026 13:13 IST

इंदौर में ज़हरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक “काले पानी” और दूषित सप्लाई की शिकायतें - हर तरफ़ बीमारियों का डर है।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी जी का “डबल इंजन” चल रहा है - लेकिन सिर्फ़ अरबपतियों के लिए।हर दिन किसी न किसी की ज़िंदगी कुचल रहा है।पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी।

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा को ‘भ्रष्ट जनता पार्टी’ करार दिया और दावा किया कि विभिन्न राज्यों में उसकी डबल इंजन वाली सरकारों ने भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और अहंकार के जहर से लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है। गांधी ने भाजपा को निशाना बनाते हुए उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड, उत्तर प्रदेश के उन्नाव बलात्कार कांड, इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों जैसी घटनाओं का जिक्र किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश भर में ‘भ्रष्ट’ जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है।

भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर भाजपा की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि इनके तंत्र में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और ‘विकास’ के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण भाजपा के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?’’ गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी।

उन्होंने दावा किया कि इंदौर में ज़हरीला पानी पीने से मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक दूषित आपूर्ति की शिकायतें - हर तरफ़ बीमारियों का डर है। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन - जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को कुचल दिया गया।

पहाड़ काटे जा रहे हैं, जंगल उजाड़े जा रहे हैं और जनता को बदले में मिल रहा है धूल, प्रदूषण और आपदा।’’ उन्होंने कहा कि खांसी के सिरप से बच्चों की मौतें, सरकारी अस्पतालों में नवजातों को मारते चूहे, सरकारी स्कूलों की गिरती छतें - यह ‘लापरवाही’ नहीं, भ्रष्टाचार की सीधी मार है।

गांधी ने कहा, ‘‘ पुल गिरते हैं, सड़कें धंसती हैं, ट्रेन हादसों में परिवार मिट जाते हैं और भाजपा सरकार हर बार वही करती है: फोटो खिंचवाना, ट्वीट और मुआवज़े की औपचारिकता।’’ उन्होंने कहा कि मोदी का ‘डबल इंजन’ चल रहा है - लेकिन सिर्फ़ अरबपतियों के लिए। आम भारतीय के लिए ये भ्रष्टाचार की डबल इंजन सरकार विकास नहीं, तबाही की रफ्तार है - जो हर दिन किसी न किसी की ज़िंदगी कुचल रहा है।

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो