लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पद छोड़ने वाले नेता अभी भी जमें है अपने पदों पर 

By शीलेष शर्मा | Updated: August 27, 2019 06:04 IST

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कार्यसमिति ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भले ही सोनिया गांधी को सौंप दी हो लेकिन दूसरे इस्तीफों पर ना तो पार्टी की ओर से कोई सफाई दी गयी और ना ही इस बात की घोषणा की गयी कि इस्तीफा देने वाले नेता अपने पद पर बने रहेगें या उनको जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी की खामोशी से इस्तीफा देने वाले इन नेताओं ने राहत की सांस ली है नतीजा कमोवेश अधिकांश नेता इस्तीफा देने के बावजूद अपने-अपने पदों पर बने हुए है. जिन नेताओं ने इस्तीफे दिये है उनके इस्तीफे स्वीकार कर उनके स्थान पर नये नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के अंदर सुगबुगाहट शुरु हो गयी है.

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर राहुल गांधी ने भले ही अपनी जिम्मेदारियों से किनारा कर लिया हो, लेकिन राहुल के  इस्तीफे के साथ पार्टी के दूसरे नेताओं के इस्तीफे का जो सिलसिला शुरु हुआ वे सभी इस्तीफे महज़ दिखावटी नजर आ रहे है. गौरतलब है कि राहुल के इस्तीफे के बाद मिलिंद देवड़ा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नाना पटोले, हरीश रावत, पी.एल. पुनिया, राज बब्बर, सहित तमाम बड़े नेताओं ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा देने की घोषणा कर अपने इस्तीफे राहुल गांधी को भेज दिये थे.

राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद कार्यसमिति ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भले ही सोनिया गांधी को सौंप दी हो लेकिन दूसरे इस्तीफों पर ना तो पार्टी की ओर से कोई सफाई दी गयी और ना ही इस बात की घोषणा की गयी कि इस्तीफा देने वाले नेता अपने पद पर बने रहेगें या उनको जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. 

पार्टी की खामोशी से इस्तीफा देने वाले इन नेताओं ने राहत की सांस ली है नतीजा कमोवेश अधिकांश नेता इस्तीफा देने के बावजूद अपने-अपने पदों पर बने हुए है. 

जिन नेताओं ने इस्तीफे दिये है उनके इस्तीफे स्वीकार कर उनके स्थान पर नये नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के अंदर सुगबुगाहट शुरु हो गयी है. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी की नयी अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके सिपहसालारों ने सलाह दी है कि वे लंबित पड़े इस्तीफों को स्वीकार करें और जमीन से जुड़े नेताओं को उनके स्थान पर नयी जिम्मेदारी सौंप दे.

पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि सोनिया गांधी अपने सिपहसालरों की सलाह पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्दी ही उन सभी नेताओं के इस्तीफों को स्वीकार किया जाएगा जो नेतृत्व के पास लंबित पड़े है. तथा जहां नयी नियुक्तियां नहीं हुई है वहां रिक्त होने वाले पदों पर नयी नियुक्तियां की जाएगी.  

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां