'गद्दार' हैं केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू?, रामदास अठावले ने कहा-सिख समाज का अपमान, राहुल गांधी का रवैया ठीक नहीं
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 6, 2026 13:38 IST2026-02-06T13:37:02+5:302026-02-06T13:38:35+5:30
मुझे लगता है कि इस तरह का रवैया ठीक नहीं है और हम राहुल गांधी के बयान का विरोध करते हैं।

file photo
नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू के लिए 'गद्दार' शब्द के इस्तेमाल पर कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है वो बहुत आपत्तिजनक है। उनको गद्दार बोलना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने कल राज्यसभा में बताया कि यह रवनीत सिंह बिट्टू का अपमान नहीं है, यह सिख समाज का अपमान है। मुझे लगता है कि इस तरह का रवैया ठीक नहीं है और हम राहुल गांधी के बयान का विरोध करते हैं। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सही आपत्ति दर्ज की है। बिट्टू का नहीं बल्कि पूरे सिख समाज का भी अपमान है। पूर्वजों ने देश के लिए कुर्बानी दी थी।
#WATCH | Delhi: On Rahul Gandhi's remarks on Union Minister Ravneet Bittu, Union Minister Ramdas Athawale says, "...What Rahul Gandhi has said is highly objectionable. It is not right to call him a traitor. PM Modi stated in the Rajya Sabha yesterday that this is not an insult to… pic.twitter.com/mwT2rHfckt
— ANI (@ANI) February 6, 2026
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा नहीं होने दी। सदन में वो प्लेकार्ड लेकर आ गए, यह इनकी सोची समझी रणनीति है। किसी सांसद को अपने क्षेत्र की बातों को उठाने का मौका नहीं मिला। प्रधानमंत्री को राज्यसभा में उत्तर देना पड़ा, यह भी पहली बार हुआ, आज से बजट पर चर्चा शुरु हो रही थी और फिर विपक्ष के लोगों ने सदन को बाधित किया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "पूरा देश उनको(विपक्ष) देख रहा है। ये लोग अपनी आने वाले चुनाव की कब्र खोद रहे हैं...देश के लोग इनसे बहुत निराश हैं...लोगों का पैसा बर्बाद हो रहा है। जिस मु्द्दे पर ये बात कर रहे हैं वो खोखला है...आज तक सदन के इतिहास में यह स्थिति कभी नहीं आई है..."
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, "...हम लोकसभा में अपने विचार पेश करने के लिए चुनकर आते हैं लेकिन वो(विपक्ष) सदन में चिल्लाते हैं। जो काम सदन में करना चाहिए, वो यह नहीं कर रहे हैं, वो सिर्फ पोस्टर लेकर सुर्खियों में रहना चाहते हैं..."