लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने वीडियो किया जारी, सरकार से पूछे ये सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: June 30, 2020 15:57 IST

पीएम मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने कहा कि हम जानते हैं कि चीन देश में चार जगह अंदर बैठा है। आप बताइए चीन की फौज को आप कब औऱ कैसे निकालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 4 बजे देश को संबोधित करेंगे।PM मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने फिर वीडियो जारी किया है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 4 बजे देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी ने फिर वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा, 'पिछले तीन महीनों में कोरोना ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को हुआ। हमने सुझाव दिया था कि न्याय योजना जैसी योजना लागू करिए। हर परिवार के अकाउंट में 7 हजार रुपये डालिए लेकिन सरकार ने सुझाव नहीं माने'। 

राहुल गांधी ने कहा कि हम जानते हैं कि चीन देश में चार जगह अंदर बैठा है। आप बताइए चीन की फौज को आप कब औऱ कैसे निकालेंगे। बता दें कि देश के नाम पीएम मोदी का संबोधन किस सिलसिले में होगा अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूत्रों की मानें तो पीएम भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव पर देश की जनता को संबोधित कर सकते हैं, साथ ही कोरोना महामारी को लेकर देशवासियों को जागरूक कर सकते हैं।

अमित शाह का ट्वीट- IMPORTANT!

संबोधन से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में अमित शाह ने लिखा कि आप लोग 4 बजे पीएम मोदी का संबोधन जरूर सुनें। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में चीन को बड़ा संदेश दे सकते हैं। बताते चलें कि पिछले महीने से भारत और चीन के बीच एलएसी पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पेट्रोल-डीज़ल के दाम 22 बार बढ़ाए

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दाम 22 बार बढ़ाए, मतलब 22 बार सरकार ने गरीब और कमजोर लोगों को सीधी चोट मारी। हमने सरकार से कहा है कि आपने पेट्रोल और डीज़ल में जो एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई है इसको आप वापस लें और पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम कीजिए।

पिछले तीन महीने से लगे लॉकडाउन के कारण हर वर्ग की आमदनी में वैसे ही कमी हुई पड़ी है। ऊपर से मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि कर लूट रही है। पेट्रोल के बढ़ते दामों ने मध्यमवर्ग को झकझोर कर रख दिया है। लगातार बढ़ रही कीमतें हर वर्ग को प्रभावित कर रही हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें गरीब आदमी की आमदनी के साथ-साथ जीवन को भी प्रभावित कर रही हैं। कोरोना काल में लोग त्रस्त हैं मगर पिछले 22 दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बढ़ाकर सरकार जनता पर लगातार वार कर रही है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल