लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे

By भाषा | Updated: August 9, 2021 21:13 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वह यहां पार्टी के मुख्यालय का उद्घाटन करेंगे।

कांग्रेस के एक नेता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गांधी का सोमवार शाम श्रीनगर हवाई अड्डे पर जम्मू कश्मीर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर भी मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का यहां एक होटल में मीर के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने का कार्यक्रम है। केंद्रशासित प्रदेश के राजनीतिक दलों के प्रमुखों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को भी आमंत्रित किया गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि मंगलवार सुबह राहुल गांधी मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में खीरभवानी मंदिर और डल झील के किनारे स्थित दरगाह हजरतबल जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिन में साढ़े ग्यारह बजे गांधी शहर के एमए रोड पर कांग्रेस भवन का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यालय में गांधी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात करेंगे।’’ राहुल गांधी मंगलवार को बाद में दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस