लाइव न्यूज़ :

निजी कार्यक्रम में प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 5, 2021 18:43 IST

Open in App

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को एक निजी कार्यक्रम में यहां अपने पैतृक आवास स्वराज भवन पहुंचे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि नेहरू गांधी परिवार के कई ट्रस्ट हैं जो चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में काम करते हैं। इनमें से एक कमला नेहरू ट्रस्ट की सीईओ डाक्टर मधु चंद्रा के बेटे के प्रीतिभोज में शामिल होने के लिए राहुल गांधी आए हैं।

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी भी उस ट्रस्ट का हिस्सा हैं और वह अपने ट्रस्टी के कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। यह उनकी नितांत व्यक्तिगत यात्रा है। इस दौरान उनका पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है।

तिवारी ने कहा, ‘‘हवाई अड्डे से स्वराज भवन आते समय राहुल गांधी ने मुझसे कहा कि वह एक दिन अलग से आएंगे और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। कल संसद का सत्र है, इसलिए मेरी जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी आज ही दिल्ली रवाना हो जाएंगे।’’

इस बीच, राहुल गांधी की कारों का काफिला जैसे ही स्वराज भवन के भीतर घुसा, कुछ लोग भीड़ का लाभ उठाकर स्वराज भवन के भीतर घुस गए। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें पकड़कर बाहर कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान