राहुल गांधी किशनगढ़ पहुंचे

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:37 IST2021-02-13T13:37:51+5:302021-02-13T13:37:51+5:30

Rahul Gandhi reached Kishangarh | राहुल गांधी किशनगढ़ पहुंचे

राहुल गांधी किशनगढ़ पहुंचे

जयपुर 13 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शनिवार दोपहर अजमेर के किशनगढ़ पहुंचे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता उनके साथ हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

गांधी तय कार्यक्रम के अनुसार सुरसुरा में लोक देवता तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन करेंगे और किसानों से संवाद करेंगे। इसके बाद वह अजमेर जिले के रूपनगढ़ में किसानों से संवाद करेंगे। उनका नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

गांधी ने शुक्रवार को पीलीबंगा व पदमपुर में किसान महापंचायत को संबोधित किया था। रात्रिविश्राम गंगानगर में करने के बाद वह सुबह सूरतगढ़ से विशेष विमान से किशनगढ़ के लिए रवाना हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi reached Kishangarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे