लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों से ओआरओपी संशोधन को लेकर सवाल किए

By भाषा | Updated: February 20, 2021 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी रक्षा मामलों की संसदीय समिति की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों से वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी) की लंबित समीक्षा से संबंधित सवाल किए।

सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को सूचित किया कि कुछ निश्चित मुद्दों को तय किया जाना बाकी है। इन मामलों को देखने के लिए एक समिति का गठन किया गया है और समिति द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद समीक्षा की जाएगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता जुएल उरांव की अध्यक्षता वाली रक्षा मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इससे पहले बृहस्पतिवार को हुई बैठक में राहुल गांधी और उरांव के बीच तीखी बहस हुई थी।

बृहस्पतिवार को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल विपिन रावत, तीनों सेनाओं के शीर्ष अधिकारी और रक्षा सचिव अजय कुमार बृहस्पतिवार को भाजपा नेता जुएल उरांव की अध्यक्षता वाली रक्षा मामलों की संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए थे।

सूत्रों ने बताया था कि उपस्थित अधिकारियों से कुछ चुनिंदा सवाल पूछे जाने को लेकर उरांव और गांधी के बीच बहस भी हुई, जिनके बारे में अध्यक्ष का मानना था कि वे बैठक के एजेंडे में शामिल नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा