लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने मुंबई में झुग्गी-झोपड़ी वासियों से किया वादा, कहा- सत्ता में आने पर 10 दिनों के अंदर देंगे 500 वर्ग फुट का मकान 

By भाषा | Updated: March 2, 2019 05:16 IST

राहुल ने 500 वर्ग फुट के मकान देने का वादा करते हुए कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि 10 दिनों में, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह दो दिन में किया जाएगा।’’ 

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के बाद सत्ता में आने पर 10 दिनों के अंदर मुंबई के झुग्गी - झोपड़ी वासियों को 500 वर्ग फुट के मकान देने की यहां शुक्रवार को घोषणा की। राहुल ने यहां एमएमआरडीए मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए यह कहा। शहर में फिलहाल स्लम पुनर्विकास परियोजनाओं के तहत 269 वर्ग फुट के मकान मुहैया किए जाते हैं। 

राहुल ने 500 वर्ग फुट के मकान देने का वादा करते हुए कहा, ‘‘मैं कह रहा हूं कि 10 दिनों में, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि यह दो दिन में किया जाएगा।’’ 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 स्मार्ट शहर विकसित करने की बात करते हैं लेकिन मुंबई पहले से एक स्मार्ट सिटी है और इसकी मजबूती और संभावना को मान्यता देने की जरूरत है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुंबई शांति और भाईचारे का शहर है, जो देश को दिशा देता है।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा भारत के संविधान पर हमले कर रही है ‘‘जो आपकी आवाज है और यह मोदी या (आरएसएस प्रमुख मोहन) भागवत से संबद्ध नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि सीबीआई निदेशक को आधी रात में हटाने की क्या जरूरत थी। पहली बार आरबीआई के गवर्नर को इस्तीफा देना पड़ा। ‘चौकीदार’ के भारत में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों ने संवाददाता सम्मेलन कर भारत के लोगों के लिए न्याय की मांग की। 

राहुल ने आरोप लगाया कि मीडिया भी नियंत्रित है। महाराष्ट्र में विपक्ष के प्रस्तावित महागठबंधन पर राहुल ने कहा, ‘‘जो कोई साथ आना चाहता है, कांग्रेस के दरवाजे खुले हैं।’’ 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसमुंबईलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया