लाइव न्यूज़ :

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी ने शुरू किया मंथन, राज्यों के नेताओं को बुलाया दिल्ली

By शीलेष शर्मा | Updated: June 27, 2019 20:50 IST

राहुल गांधी पर पड़ रहे चौतरफा दबाव के बाद फिलहाल राहुल ने राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव वाले राज्यों के नेताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया है. बावजूद इसके वे अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने फैसले पर अभी भी कायम है.

Open in App

राहुल गांधी पर पड़ रहे चौतरफा दबाव के बाद फिलहाल राहुल ने राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए चुनाव वाले राज्यों के नेताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाने का काम शुरू कर दिया है. बावजूद इसके वे अध्यक्ष पद छोड़ने के अपने फैसले पर अभी भी कायम है.

इसी सिलसिले में राहुल ने आज हरियाणा के कांग्रेस नेताओं के साथ लंबी चर्चा की. उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार राज्य के कांग्रेस नेताओं के बीच पनप रही आंतरिक कलह पर अंकुश लगाने को लेकर राहुल ने कड़े तेवर करते हुए सभी नेताओं को चुनाव में मिलकर काम करने को कहा है.

हरियाणा के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली और झारखंड के नेताओं को भी मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया जा रहा है. सूत्रों का दावा था कि पार्टी प्रभारी महासचिवों की मौजूदगी में इन राज्यों में कांग्रेस की क्या चुनावी रणनीति होगी इस पर मंथन होगा. हरियाणा में कानून व्यवस्था के साथ-साथ चुनावी तालमेल के साथ-साथ पार्टी अलग-अलग स्तर पर विचार विमर्श कर रही है. समझा जाता है कि पार्टी जल्दी ही एक अंतिम रणनीति बनाकर हरियाणा, महाराष्ट्र सहित दूसरें राज्यों के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नाम तय करने का सिलसिला शुरू करेगी.

पार्टी को यह भी फैसला लेना है कि चुनाव से पूर्व इन राज्यों में लोकसभा चुनाव परिणामों की रोशनी में क्या प्रदेश अध्यक्षों को बदलना ठीक होगा. हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भारी विवाद चल रहा है, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो यहां तक पार्टी नेतृत्व को संकेत दिये है कि यदि अशोक तंवर को नहीं हटाया गया तो पार्टी में दो फाड़ हो सकते है. 

भूपेंद्र हुड्डा के अलावा अध्यक्ष पद की दौड़ में रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुमारी शैलजा, दीपेंद्र हुड्डा सहित दूसरे नेता शामिल है. हालांकि अभी तक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी जल्दी ही कोई फैसला करेगें.

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया