लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने बताया 'चौकीदार चोर है' वाले बयान पर क्यों मांगी माफी?

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 4, 2019 10:57 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मसूद अजहर पर कहा, मसूद अजहर आतंकी है और उस पर हर सम्भव कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन, उसे पाकिस्तान किस सरकार ने भेजा था- बीजेपी ने। बीजेपी आतंकवाद से समझौता करती है। कांग्रेस नहीं करती, न हम कभी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे हमारा मैनिफेस्टो देश के मिडिल क्लास के लिए है: राहुल गांधीलोकसभा चुनाव-2019 के तहत चौथे चरण की वोटिंग के बाद अब तीन चरणों का चुनाव बाकी है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में चार मई को प्रेस वार्ता करते हुए 'चौकीदार चोर है' और सुप्रीम कोर्ट विवाद पर कहा, 'मैंने सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से माफी नहीं मांगूगा।'

राहुल गांधी ने कहा, सुप्रीम कोर्ट में राफेल डील की सुनवाई को लेकर जो कार्यवाही चल रही थी, मैंने उस प्रोसेस पर कमेंट किया, यह मेरी गलती है। मैंने अपनी इस गलती के लिए सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है। लेकिन नरेन्द्र मोदी और बीजेपी से माफी नहीं मांग सकता हूं। चौकीदार चोर है, इसमें कोई दोराय नहीं है। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''आर्मी हिंदुस्तान की सेना है, किसी एक व्यक्ति की नहीं। हम उसका राजनीतिकरण नहीं करते। प्रधानमंत्री में इतना सम्मान होना चाहिए कि वो सेना के लोगों का अपमान न करे। सेना मोदी जी की निजी संपत्ति नहीं है, सेना भारत की है। अगर मोदी जी कहते हैं कि सेना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक है, तो ये देश की सेना का अपमान है।''

राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है। स्पष्ट है कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं। किसान, भ्रष्टाचार, रोजगार, संस्थाओं पर अतिक्रमण मुख्य मुद्दे हैं। इसलिए भाजपा चुनाव हार रही है। 

राहुल गांधी ने कांग्रेस के मैनिफेस्टो पर कहा, हमारा मैनिफेस्टो देश के मिडिल क्लास के लिए है। जो  हमारी अर्थव्यवस्था के रीढ़ की हड्डी है। हमारी न्याय योजना नोटबंदी से किए गए अत्याचार पर एक महरम की तरह काम करेगी। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने मसूद अजहर पर कहा, मसूद अजहर आतंकी है और उस पर हर सम्भव कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन, उसे पाकिस्तान किस सरकार ने भेजा था- बीजेपी ने। बीजेपी आतंकवाद से समझौता करती है। कांग्रेस नहीं करती, न हम कभी करेंगे।  

यहां देखें राहुल गांधी का प्रेस-वार्ता

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसराफेल सौदासुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह