लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी बोले-कानून हर किसी पर लागू होनी चाहिए

By विनीत कुमार | Updated: March 13, 2019 13:08 IST

राहुल ने साथ ही कहा कि कांग्रेस देश के मिजाज को बदल देगी, लोगों को खुश एवं सशक्त महसूस कराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में 3000 छात्राओं से की बातपीएम मोदी पर राहुल का निशाना- 'वे इस तरह खुलकर किसी सवाल का सामना क्यों नहीं करते' पीएम मोदी पर राहुल का निशाना- 'वे इस तरह खुलकर किसी सवाल का सामना क्यों नहीं करते'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग और जमीन घोटाले से जुड़ी जांच पर जवाब देते हुए कहा है कि कानून केवल चुनिंदा लोगों पर नहीं बल्कि हर किसी पर लागू होनी चाहिए। राहुल गांधी ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में युवा छात्रों के साथ कार्यक्रम में वाड्रा से जुड़े सवाल पर यह बात कही। राहुल ने साथ ही कहा कि भारत में इन दिनों विचारधाराओं के बीच लड़ाई जारी है।

राहुल ने कहा, 'सरकार के पास पूरा अधिकार है कि वह किसी के खिलाफ जांच करे। कानून हर किसी पर बराबर तरीके से लागू होना चाहिए न कि चुनिंदा लोगों पर। पीएम का नाम सरकार की फाइलों में है जो कहता है कि राफेल पर समझौते के दौरान वे भी बराबर अपने तरीके से सौदेबाजी कर रहे थे।'

राहुल गांधी ने साथ ही मोदी सरकार के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए पूछा, 'आपमें से कितने लोगों को प्रधानमंत्री से यह पूछने का मौका मिला कि 'आप शिक्षा पर क्या सोचते हैं? आप इस बारे में क्या सोचते हैं? आप उस बारे में क्या सोचते हैं? प्रधानमंत्री के पास इस तरह 3000 महिलाओं के सामने खड़े होने और सवाल का सामना करने की हिम्मत क्यों नहीं है। आपने उन्हें कितनी बार देखा है कि वे इस तरह खड़े होकर किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार होते हैं?'

राहुल ने कहा, 'भारत में अभी विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है। यह मुख्य रूप से दो भागों में बंटा हुआ है। एक विचारधार वह है जो कहती है देश के सभी लोगों को एक साथ रहना चाहिए और दूसरे के विचार से दबाया नहीं जाना चाहिए। वहीं, दूसरी विचारधार है कि जिसका प्रतिनिधित्व हमारी मौजूद सरकार और प्रधानमंत्री करते हैं। वे इस बात में भरोसा करते हैं कि उनका विचार देश पर थोपना चाहिए।'

राहुल ने साथ ही कहा कि कांग्रेस देश के मिजाज को बदल देगी, लोगों को खुश एवं सशक्त महसूस कराएगी। महिलाओं के सवाल पर राहुल ने कहा नेतृत्व की भूमिका में ज्यादा महिलाएं नजर नहीं आतीं, भारत में सत्ता में महिलाएं तब तक नहीं हो सकतीं जब तक उनके प्रति नजरिए में बदलाव नहीं आता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं