लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव ने संसद में कहा- 'मोदी दोबारा बनें पीएम', राहुल गांधी ने दिया ये जवाब

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 13, 2019 17:19 IST

मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके कामकाज के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके साथ मिलजुलकर काम किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि हमारी कामना है कि जितने सदस्य इस सदन में हैं, सबके सब एक बार फिर लौटकर आएं।पीएम मोदी ने भी लोकसभा में मुलायम सिंह के आशीर्वाद को स्वीकार किया है।

सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी ने सबके साथ मिलकर काम किया है और वह उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना करते हैं। इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, 'मैं मुलायम सिंह यादव से बिल्कुल सहमत नहीं हूं कि मोदी दोबारा पीएम बने। लेकिन लेकिन राजनीति में उनके योगदान की कद्र करता हूं...'

मुलायम सिंह यादव सदन में यही सदस्य दोबार लौटकर आएं

संसद के बजट सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले दलों के नेताओं के पारंपरिक संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव ने यह भी कहा कि हमारी कामना है कि जितने सदस्य इस सदन में हैं, सबके सब एक बार फिर लौटकर आएं। उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर खुशी जताई।

मुलायम सिंह यादव लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को दिया  धन्यवाद

मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को उनके कामकाज के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि प्रधानमंत्री ने सबके साथ मिलजुलकर काम किया है। सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को हमारी बधाई है और हमारी कामना है कि वह फिर से प्रधानमंत्री बनें। यादव ने ये बातें एक से ज्यादा बार कहीं और इस दौरान सदन में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। पीएम मोदी ने भी लोकसभा में मुलायम सिंह के आशीर्वाद को स्वीकार किया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा संसद बिलनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं