लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi On Narendra Modi: 'मोदी दोबारा पीएम नहीं बनेंगे', 55 सेकंड के वीडियो में बोले राहुल गांधी

By धीरज मिश्रा | Updated: May 9, 2024 18:01 IST

Rahul Gandhi On Narendra Modi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट से 55 सेकंड का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने 55 सेकंड का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा राहुल गांधी ने कहा नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम नहीं बनेंगे 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है

Rahul Gandhi On Narendra Modi:कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट से 55 सेकंड का वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने वीडियो में कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी के हाथ से फिसल रहा है और वह दोबारा पीएम नहीं बन रहे हैं। राहुल ने कहा कि 4-5 दिनों में आपका ध्यान भटकाने का फैसला किया है। राहुल ने कहा कि देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। पीएम मोदी ने कहा था कि वह करोड़ों युवाओं को नौकरी देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने केवल अडानी जैसे लोगों के लिए काम किया। राहुल गांधी ने भरोसा दिखाया है कि 4 जून को नरेंद्र मोदी दोबारा पीएम नहीं बनेंगे, बल्कि 4 जून को विपक्षी पार्टियों के साथ मिलकर बना इंडिया गठबंधन जीतेगा। देश में अगली सरकार गठबंधन की होगी। राहुल ने कहा कि हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे। मालूम हो कि देश में तीन चरणों में मतदान हो चुके हैं और चार चरणों के मतदान बाकी हैं। हालांकि, तीन चरणों के मतदान के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। राहुल गांधी ने बीते दिनों पहले कहा कि भाजपा सांसदों से लेकर डिप्टी सीएम तक सबने रट लगा रखी है संविधान बदल देंगे, संविधान बदल देंगे।

मोदी और आरएसएस संविधान बदल कर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण और उनके अधिकार छीन लेना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि हम जान दे देंगे, लेकिन संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक रैली के दौरान कहा कि इंडी अलायंस में वो पार्टियां हैं जो भ्रष्टाचार और परिवारवाद से ग्रसित हैं। ये लोग कहते हैं- भ्रष्टाचारियों को बचाओ, पीएम मोदी कहते हैं- भ्रष्टाचारी हटाओ। इंडी अलायंस ये सभी परिवारवादी पार्टियां हैं और अपने परिवार को बचाने में लगी हैं। इनको जनता से कोई लेना-देना नहीं है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गांधीकांग्रेसBJPलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी