लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने वेणुगोपाल की मां के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 17:19 IST

Open in App

कन्नूर, 12 नवंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को पार्टी महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य के सी वेणुगोपाल के घर गए और उनकी मां के निधन पर शोक जताया।

राहुल गांधी एक विशेष उड़ान से यहां कन्नूर हवाई अड्डा पहुंचे। उन्होंने वेणुगोपाल और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की और के सी जानकी (83) को श्रद्धांजलि दी।

जानकी का कोरोना वायरस संक्रमण से 11 नवंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार कल कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जानकी को 17 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी करीब एक घंटा तक शोकसंतप्त परिवार के साथ रहे। उसके बाद दोपहर करीब एक बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों