लाइव न्यूज़ :

मेघालय कांग्रेस में ‘मतभेद’ सुलझाने के लिए राहुल गांधी ने मुकुल संगमा, विन्सेंट पाला से मुलाकात की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 00:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विन्सेंट एच पाला से मुलाकात की। इसके साथ ही, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पार्टी ने राज्य की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले अपनी मेघालय इकाई में संकट को टाल दिया है।

समझा जाता है कि विन्सेंट एच. पाला को मेघालय प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रमुख बनाये जाने के बाद उनके और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकुल एम संगमा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

संगमा ने यह भी कहा था कि पार्टी नेतृत्व ने पाला की नियुक्ति को लेकर उनसे मशविरा नहीं किया। ऐसी भी अटकलें थीं कि संगमा तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

हालांकि दोनों नेता शनिवार को साथ आए और आगामी उपचुनावों के लिए साथ काम करने का फैसला किया।

कांग्रेस ने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने मेघालय कांग्रेस अध्यक्ष विन्सेंट पाला और कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकुल संगमा से मेघालय के प्रभारी मनीष चतरथ और एआईसीसी महासचिव के. सी वेणुगोपाल की मौजूदगी में अपने आवास पर मुलाकात की।’’ उन्होंने बैठक के बाद नेताओं की एकसाथ तस्वीरें भी साझा कीं।

इस बीच, कांग्रेस ने मेघालय में आगामी उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिये। कांग्रेस ने हाईलैंडर खारमल्की को मावरिंगनेंग-एसटी सीट से, कैनेडी सी ख्रीम को मावफलांग-एसटी निर्वाचन क्षेत्र से और हाशिना यास्मीन मंडल को राजबाला निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे