लाइव न्यूज़ :

अवमानना मामले में राहुल गांधी 24 जून को गुजरात की अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:16 IST

Open in App

सूरत, 23 जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी बृहस्पतिवार को गुजरात में मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं। वह ‘‘मोदी उपनाम’’ को लेकर की गई टिप्पणी में गुजरात के एक विधायक द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए पेश होंगे।

सूरत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए एन दवे ने एक हफ्ते पहले राहुल गांधी को निर्देश दिया था कि सूरत से भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी द्वारा दर्ज कराए गए अवमानना मामले में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए 24 जून को मौजूद रहें। यह जानकारी बुधवार को सूरत कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्य और वकील फिरोज खान पठान ने दी।

पूर्णेश मोदी ने अप्रैल 2019 में राहुल गांधी के खिलाफ भादंसं की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।

सूरत पश्चिम सीट से विधायक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 2019 में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह कहकर पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया था कि ‘‘सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा होता है?’’

कर्नाटक के कोलार में 13 अप्रैल 2019 की एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कथित तौर पर कहा था, ‘‘नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी... इन सभी के नाम में मोदी लगा हुआ है। सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा होता है।’’

जब उन्होंने यह टिप्पणी की थी तब वह कांग्रेस अध्यक्ष थे। इससे पहले अक्टूबर 2019 में राहुल गांधी अदालत में पेश हुए थे और उन्होंने खुद को निर्दोष बताया था।

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल जी बृहस्पतिवार को अपने खिलाफ लगे फर्जी अवमानना मामले में अदालत के समक्ष पेश हो सकते हैं। वह सुबह दस बजे पहुंचेंगे और दोपहर साढ़े 12 बजे रवाना हो जाएंगे। वह केवल अदालती कार्यवाही में हिस्सा लेने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए