लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक आरोप लगाएं", कांग्रेस के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2023 21:45 IST

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल किया।’’ प्रसाद ने गांधी परिवार पर हमला करने के लिए नेशनल हेराल्ड मामले और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले का भी जिक्र किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रसाद ने कहा कि कांग्रेस खुद ‘‘बड़े घोटालों’’ में शामिल रही है, जिससे देश की छवि ‘‘धूमिल’’ हुई हैउन्होंने कहा, कांग्रेस और उसके नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल कियाउन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस खुद ‘‘बड़े घोटालों’’ में शामिल रही है, जिससे देश की छवि ‘‘धूमिल’’ हुई है। 

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गांधी ने कारोबारी गौतम अडाणी के कारोबारी भाग्य और निजी संपत्ति में भारी वृद्धि को 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से जोड़ा। उन्होंने अडाणी समूह से जुड़े मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। प्रसाद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और उसके नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल किया।’’ प्रसाद ने गांधी परिवार पर हमला करने के लिए नेशनल हेराल्ड मामले और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी की स्मृति को ताजा करने का यह समय है।’’ 

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के दो स्तंभों पर आधारित है। प्रसाद ने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का इतिहास रहा है।’’

टॅग्स :रविशंकर प्रसादBJPकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह