राहुल गांधी के जल्द महाराष्ट्र आने की संभावना : राउत

By भाषा | Updated: August 3, 2021 14:06 IST2021-08-03T14:06:59+5:302021-08-03T14:06:59+5:30

Rahul Gandhi likely to visit Maharashtra soon: Raut | राहुल गांधी के जल्द महाराष्ट्र आने की संभावना : राउत

राहुल गांधी के जल्द महाराष्ट्र आने की संभावना : राउत

मुंबई, तीन अगस्त शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वे जल्द महाराष्ट्र दौरे पर आएंगे।

राउत की पार्टी शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस का गठबंधन में महाराष्ट्र में सत्ता में है।

राउत ने सोमवार को नयी दिल्ली में गांधी से मुलाकात की। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा आयोजित विपक्षी दलों के नेताओं की नाश्ते पर बुलाई गई बैठक में भी हिस्सा लिया। बैठक में विपक्षी एकता पर जोर दिया गया।

राउत ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे बीच कुछ समय से बैठक होने वाली थी। उन्हें (गांधी) कुछ संदेह थे जिन्हें अब दूर कर दिया गया है। उन्होंने जल्द ही महाराष्ट्र का दौरा करने का आश्वासन दिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने पार्टी प्रमुख (उद्धव ठाकरे) को अगले आम चुनाव से पहले संभावित गठबंधन पर हुई चर्चा के बारे में जानकारी दूंगा।’’ राज्यसभा सदस्य ने यह भी कहा कि गांधी शिवसेना और इसके संस्थापक दिवंगत बाला साहेब ठाकरे के बारे में जानने के लिए उत्सुक थे। राउत ने कहा, ‘‘उन्होंने इसके बारे में जानकारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi likely to visit Maharashtra soon: Raut

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे