राहुल गांधी संक्षिप्त विदेश यात्रा पर रवाना

By भाषा | Updated: December 30, 2021 00:16 IST2021-12-30T00:16:07+5:302021-12-30T00:16:07+5:30

Rahul Gandhi leaves for a brief foreign tour | राहुल गांधी संक्षिप्त विदेश यात्रा पर रवाना

राहुल गांधी संक्षिप्त विदेश यात्रा पर रवाना

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी के 137वें स्थापना दिवस समारोह के अगले दिन संक्षिप्त विदेश यात्रा पर रवाना हो गए हैं।

समझा जाता है कि वह इटली की संक्षिप्त यात्रा पर हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘राहुल गांधी संक्षिप्त निजी यात्रा पर गए हैं। भाजपा और मीडिया में उसके दोस्तों को अनावश्यक अफवाहें नहीं फैलानी चाहिए।’’

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी को तीन जनवरी को पंजाब के मोगा में एक चुनावी रैली को संबोधित करना है और वह संभवत: उससे पहले ही लौट आएंगे।

पांच राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनावों की घोषणा जनवरी के मध्य में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rahul Gandhi leaves for a brief foreign tour

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे