लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं: भूपेश बघेल

By भाषा | Updated: February 7, 2021 15:34 IST

Open in App

(बरुन झा/आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, सात फरवरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि राहुल गांधी एकमात्र नेता हैं जो कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं क्योंकि वही हैं जो सरकार के दबाव के आगे झुके बिना महत्वपूर्ण मुद्दों पर कड़ा रुख अपना रहे हैं।

बघेल ने गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाने को लेकर पार्टी में उठ रहीं मांगों के बीच यह बात कही है।

बीते एक सप्ताह के दौरान कांग्रेस की दो प्रदेश इकाईयां गांधी को पार्टी प्रमुख बनाने का समर्थन करते हुए प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। एक ओर जहां दिल्ली कांग्रेस ने गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिये पिछले रविवार को एक प्रस्ताव पारित किया था तो वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी शनिवार को ऐसा ही प्रस्ताव पारित किया, जिसे बघेल ने पेश किया था।

बघेल ने 'पीटीआई-भाषा' को दिये साक्षात्कार में कहा कि गांधी को पार्टी में हर किसी का भरोसा हासिल है।

कांग्रेस नेता बघेल से जब पूछा गया कि क्या राहुल गांधी अध्यक्ष पद के लिये सबसे योग्य हैं तो उन्होंने कहा, ''और कौन है। राहुल गांधी के अलावा कोई ऐसा नेता है जो पूरे देश की यात्रा कर रहा है, जिसे पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता पहचानते हों?''

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गांधी सभी मुद्दों पर बोल रहे हैं, चाहे वह नोटबंदी, जीएसटी का मुद्दा हो या फिर कोविड-19 का। उन्होंने स्पष्ट रूप से अपनी बात रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू