लाइव न्यूज़ :

सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर कांग्रेस बोली- राहुल गांधी आप हमारे हैं प्रेरणास्रोत, आपसे नेतृत्व करने की शक्ति सीखी

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 11, 2019 13:42 IST

राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद सीडब्ल्यूसी ने शनिवार को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकाग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर दोबारा राहुल गांधी को बैठाने को लेकर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शनिवार को दबाव बनाया गया।सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद पार्टी की ओर से राहुल गांधी को धन्यवाद कहा गया प्रेरणास्रोत बताया गया है।

काग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर दोबारा राहुल गांधी को बैठाने को लेकर कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में शनिवार को दबाव बनाया गया, लेकिन उन्होंने अपना इस्तीफा वापस लेने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद पार्टी की ओर से राहुल गांधी को धन्यवाद कहा गया प्रेरणास्रोत बताया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारा मार्ग दर्शन, हमें प्रेरणा देने और हमें नैतिक दिशा दिखाने के लिए धन्यवाद राहुल गांधी। आपके निर्बाध रूप ने और दृढ़ संकल्प ने इस पार्टी के प्रत्येक सदस्य को प्रेरित किया है, जिनमें से प्रत्येक ने आपके माध्यम से प्यार और निडरता के साथ नेतृत्व करने की शक्ति सीखी है।'

बता दें, राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद सीडब्ल्यूसी ने शनिवार को सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। सीडब्ल्यूसी की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी।  इससे पहले शनिवार को दो बार सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई, जिसमें नेताओं ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। राहुल के नहीं मानने के बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, कई प्रदेश अध्यक्ष और कई अन्य नेता शामिल थे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी थी। इस दौरान पार्टी के आलाधिकारियों के द्वारा उन्हें काफी मनाया गया, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आतंरिक रूप से कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनिया गांधी को सौंपी गई है। 

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां