लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi in Bihar: जब मालिक मर जाएगा तो दूसरे के बेटा को कौन पालेगा?, मंत्री अशोक चौधरी ने कसा तंज, 18 जनवरी को बिहार पहुंच रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी?

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2025 16:14 IST

Rahul Gandhi in Bihar: अशोक चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए थे तो लोगों को उम्मीद थी कि कांग्रेस अपने पैरो पर खड़ी हो पाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे ऐसा नहीं हो पाया। बिहार में कांग्रेस को खोने के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस बिहार में जब तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं होगी। आने वाले 50 सालो में लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को पनपने नहीं देंगे।

Rahul Gandhi in Bihar: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 18 जनवरी को होने जा रहे बिहार दौरे को लेकर सियासत गर्मा गई है। एक ओर कांग्रेस के द्वारा उनके कार्यक्रम को लेकर पूरे जी जान से तैयाती कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर विपक्ष के द्वारा तीखा हमला बोला जा रहा है। इसी कडी में राज्य के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की हालात ऐसी है की कांग्रेस ने ही बिहार में पड़ोसी के भरोसे अपने आने वाले परिवार को छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जब मालिक मर जाएगा तो दूसरे के बेटा को कौन पालेगा? लालू प्रसाद यादव कांग्रेस के साथ ऐसा ही कर रहे हैं। अशोक चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुए थे तो लोगों को उम्मीद थी कि कांग्रेस अपने पैरो पर खड़ी हो पाएगी।

लेकिन, ऐसा नहीं हो पाया। बिहार में कांग्रेस को खोने के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस बिहार में जब तक अपने पैरों पर खड़ी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले 50 सालो में लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को पनपने नहीं देंगे। इस बार महागठबंधन को 2010 से भी कम सीट मिलेंगे। अशोक चौधरी ने कहा कि राजद के अंदर कई मुद्दों पर संशय की स्थिति है।

राजद कैसे उन मुद्दों से निपटती है देखा जाएगा। 2020 में नीतीश कुमार जदयू के खिलाफ साजिश हुई थी। इस राज्य की जनता आज भी उन्हें प्यार करती है, खुद को उनके हाथो में सुरक्षित मानती है। नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव परसेंप्शन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार काम कर रहे जनता को इससे मतलब है या नीतीश कुमार किसके साथ उठ बैठ रहे इससे?

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा में उन्हें नीतीश कुमार के खिलाफ कोई एंटी इनकंबेंसी दिख नहीं रही है। अशोक चौधरी ने कहा कि कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि नीतीश कुमार इतनी ठंड में प्रगति यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की मानसिकता समझने की जरूरत है।

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया