लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी को कमान सौंपते ही अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, कहा- हम बीजेपी को मिटाने आए हैं

By भाषा | Updated: January 24, 2019 15:58 IST

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि हम मोदी को हटाएंगे।

Open in App

अमेठी (उ.प्र.), 24 जनवरीः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका "चिह्न" हैं और कांग्रेस अगले लोकसभा चुनाव में उन्हें हराएगी। राहुल ने सलोन में आयोजित एक सभा में आरोप लगाया कि भाजपा के लोग देश में धर्म, जाति और क्षेत्र के नाम पर नफरत फैला रहे हैं। वे कभी गुजरात से उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को निकलवाते हैं तो कहीं हिन्दू-मुसलमान को लड़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस देश में नफरत से कुछ नहीं हो सकता। नफरत का मतलब नरेन्द्र मोदी हैं। नफरत का 'चिह्न' हैं नरेन्द्र मोदी। हम 2019 में मोदी को हटाएंगे, इसे कोई रोक नहीं सकता।’’ राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी ने 10-15 उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। उन्होंने कहा कि ' यह देश की जनता का पैसा था। ये 15-20 लोग प्राइवेट हवाई जहाज में उड़कर मोदी की मार्केटिंग करते हैं, बदले में मोदी उनका कर्ज माफ करते हैं। नीरव मोदी तो मनरेगा के बजट के बराबर पैसा लेकर विदेश भाग गया।' 

राफेल विमान खरीद सौदे को लेकर प्रधानमंत्री पर फिर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'हिन्दुस्तान के तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को भी इस खरीद समझौते के बारे में कुछ नहीं मालूम था। यानी बिना रक्षा मंत्रालय से पूछे अकेले नरेन्द्र मोदी ने यह समझौता कर डाला और 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अम्बानी को दे दिये। जब सीबीआई निदेशक ने इसकी जांच करने को कहा तो रात के डेढ़ बजे उन्हें निकालने का आदेश जारी कर दिया। देश के इतिहास में इससे बड़ा कोई दूसरा घोटाला नहीं हुआ है।'

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि "मोदी ने नोटबंदी करके लोगों को परेशान किया। उन्होंने पूछा कि बैंकों की लाइन में क्या कोई अनिल अम्बानी, नीरव मोदी या विजय माल्या खड़ा था? सिर्फ ईमानदार लोग गरीब, किसान और मजदूर ही उस लाइन में खड़े थे। आपकी जेब से पैसा निकालकर अम्बानी और नीरव मोदी की जेब में डाल दिया गया।" 

राहुल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अमेठी से फूड पार्क, पेपर मिल और ट्रिपल आईटी ‘चोरी‘ किया, क्योंकि गली-गली में शोर है......। केन्द्र में जब कांग्रेस की सरकार आयेगी तो मैं आपको गारंटी देता हूं। पहला काम किसानों की रक्षा होगा और दूसरा, युवाओं को रोजगार मिलेगा। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में काम शुरू हो गया है।’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त प्रभारियों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक लक्ष्य दिया है। उनसे कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनानी है। हम यहां पर भाजपा को हराने आये हैं, मिटाने आये हैं। 

हालांकि उन्होंने बात सम्भालते हुए कहा, ‘‘हम भाजपा मुक्त भारत कभी नहीं कहेंगे। भाजपा के लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात कहते हैं। यह उनकी विचारधारा है। हम नफरत नहीं इज्जत से बात करते हैं।’’

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीलोकसभा चुनावअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया