लाइव न्यूज़ :

हिंदू, हिंदुत्व को लेकर राहुल गांधी को कम ज्ञान : आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार

By भाषा | Updated: December 17, 2021 00:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने हिंदू और हिंदुत्ववादियों के संदर्भ में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर बृहस्पतिवार को निशाना साधते हुए कहा कि इस विषय पर उनका ज्ञान और समझ ‘बहुत कम’ है।

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य कुमार ने एक कार्यक्रम से इतर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी विश्वनाथ गलियारे की यात्रा को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि उन्हें अपने बयानों से देश को ‘‘असभ्य’’ नहीं बनाना चाहिए।

गांधी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हिंदुत्व के बिना, एक हिंदू का अस्तित्व नहीं हो सकता। हिंदू और हिंदुत्व के शब्दों के बीच अंतर करके, उन्होंने शरीर से उसकी आत्मा को अलग कर दिया। उनके पास बहुत कम ज्ञान और समझ है।’’

राजस्थान में एक रैली को संबोधित करते हुए, गांधी ने रविवार को कहा था कि भारत हिंदुओं का देश है, न कि ‘हिंदुत्ववादियों’ का और उन्होंने हिंदुत्ववादियों को हटाने का आह्वान किया।

मोदी के खिलाफ समाजवादी पार्टी प्रमुख की टिप्पणियों को लेकर निशाना साधते हुए कुमार ने कहा कि नेताओं को एक-दूसरे का सम्मान करना चाहिए और अपने बयानों और आचरण के साथ एक सभ्य समाज बनाने का प्रयास करना चाहिए। कुमार ने कहा, ‘‘अखिलेश यादव ‘सनातन’ का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वह पिता का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्हें भारत को असभ्य देश नहीं बनाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग