लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने अमेठी की जनता का अपमान किया है : स्मृति ईरानी

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:46 IST

Open in App

अमेठी (उप्र), छह मार्च केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी पर शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने केरल जाकर यहां की गरीब जनता का अपमान किया।

अमेठी के एक दिन के दौरे पर आई स्मृति ने तिलाई में परिवहन निगम के बस अडडे का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए यह कहा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को 15 वर्षों तक जिस क्षेत्र की जनता ने पलकों पर बिठा कर रखा उनका अपमान करने का उन्हें कोई हक नहीं है।

ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट राहुल गांधी के कब्जे से छीन ली थी।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी का यह कहना गलत है कि केरल की तुलना में अमेठी की जनता के अंदर समझ की कमी है। मैं तो यही मानती हूं की अमेठी की जनता में समझ की कमी नहीं है, बल्कि वह राहुल गांधी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ने केरल में अमेठी के लोगों का अपमान किया। उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।’’

गौरतलब है कि 23 फरवरी को केरल के वयनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने कहा था कि उत्तर भारत में उन्हें ‘‘अलग तरह की राजनीति’’ की आदत हो गई थी और केरल आना उनके लिए नये तरह का अनुभव है क्योंकि यहां के लोग ‘मुद्दों’ में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं।

स्मृति ने अमेठी की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान तिलोई में बनने वाले परिवहन निगम के बस अड्डे के भवन लिए भूमि पूजन किया। यह बस अडडा 45 लाख 91 हजार रुपये की लागत से बनेगा।

ईरानी ने गांधी परिवार का नाम लिए बगैर कहा कि देश के एक राजनीतिक परिवार ने 30 साल तक अमेठी में शासन किया, लेकिन इसके विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘यह चिंता की बात है कि अमेठी में उवर्रक का एक भी रैक सेंटर नहीं था और किसानों को उवर्रक के लिए लाठियां खानी पडती थी। जब केंद्र मे नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश मे योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे सरकार बनी, तो अमेठी के गौरीगंज में उवर्रक का रैक सेंटर बना। ’’

बाद में, ईरानी ने नगर पंचायत अमेठी के जूनियर हाई स्कूल परिसर में सात करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का शिलान्यास भी किया।

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर आरोप लगाया कि अमेठी में मेडिकल कालेज की जमीन एक फाउंडेशन के नाम करा ली गई और उसे एक गेस्ट हाउस बना दिया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के एक विशेष परिवार ने अमेठी में मेडिकल कॉलेज की जमीन हड़प ली।

स्मृति ने कहा, ''मैंने चुनाव के दौरान जो वादे किये थे, उन्हें इस थोड़े से समय में लगभग पूरा कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र