लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने पर दुख जताया

By भाषा | Updated: January 21, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में आग लगने तथा इससे पांच लोगों की मौत की घटना पर दुख जताया और महाराष्ट्र सरकार से पीड़ित परिवारों की हर संभव सहायता करने का आग्रह किया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह जानकर बहुत दुख हुआ कि सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत हुई है। वहां पुन: आग की एक और खबर बहुत चिंताजनक है। मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं राज्य सरकार से आग्रह करता हूं कि वह आग में झुलसे लोगों और पीड़ित परिवारों को हर जरूरी मदद मुहैया कराएं।’’

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर की एक इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ आदर पूनावाला ने कहा कि आग की घटना से कोविशील्ड टीकों के निर्माण को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

कोविड-19 के राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए ‘कोविशील्ड’ टीके का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी केन्द्र में ही किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल