राहुल गांधी ने बहरीन के प्रधानमंत्री के निधन पर दुख जताया
By भाषा | Updated: November 11, 2020 23:38 IST2020-11-11T23:38:18+5:302020-11-11T23:38:18+5:30

राहुल गांधी ने बहरीन के प्रधानमंत्री के निधन पर दुख जताया
नयी दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर बुधवार को दुख जताया और बहरीन के शाही परिवार एवं जनता के प्रति संवेदना प्रकट की।
उन्होंने ट्वीट किया, "प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ ।"
कांग्रेस नेता ने बहरीन के शाह, शाही परिवार और जनता के प्रति संवेदना प्रकट की।
गौरतलब है कि बहरीन के प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा का बुधवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। खलीफा, विश्व में सबसे ज्यादा समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक थे जिन्होंने अपने राष्ट्र की सरकार का कई दशकों तक नेतृत्व किया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।