लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने चलाया ट्रैक्टर, ऊंट गाड़ी पर भी चढ़े

By भाषा | Updated: February 13, 2021 15:34 IST

Open in App

जयपुर, 13 फरवरी केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों से संवाद करने राजस्थान पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को खुद ट्रैक्टर चलाया और ऊंट गाड़ी पर भी चढ़े!

अजमेर के पास रूपनगढ़ में किसान संवाद कार्यक्रम रखा गया था। यहां ट्रालियों को जोड़कर बनाए गए मंच से राहुल गांधी ने किसानों को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस नेता वहां रखी चारपाइयों में से एक चारपाई पर बैठे।

इसके बाद राहुल गांधी मंच के बने घेरे में ट्रैक्टर की ड्राइवर सीट पर बैठ गए। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी ट्रैक्टर पर बैठे और राहुल गांधी ने वहां मौजूद लोगों का अभिभावदन करते हुए काफी देर तक ट्रैक्टर चलाया।

कांग्रेस के इस कार्यक्रम में किसान अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे थे। वहां मंच भी बड़ी-बड़ी ट्रालियों को जोड़कर बनाया गया था। मंच पर बैठने के लिए कुछ नहीं था लेकिन राहुल गांधी के संबोधन के बाद वहां कुछ चारपाइयां रखी गयीं। मंच के पास पीने के मटके रखे गए थे।

यहां से मकराना जाते हुए परबत सर के पास राहुल गांधी का स्वागत किया गया। वहां राहुल गांधी ने विशेष रूप से सजाए गए ऊंट गाड़ी पर चढ़कर लोगों का अभिवादन किया। इस अवसर राहुल गांधी का स्वागत गेहूं की बालियों का बना गुच्छ देकर किया गया।

इससे पहले गांधी ने केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि इनके जरिए वे 40 प्रतिशत हिंदुस्तान के कृषि व्यापार को अपने दो मित्रों के हवाले करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए